उत्तराखंड की काले भट्ट की दाल है स्वाद-स्वास्थ का धांसू कॉम्बिनेशन, सर्दी में लें मजा


Anubhaw Mani Tripathi
05 Dec 2024

स्वाद में लाजवाब

    उत्तराखंड में खाई जाने वाली काले भट्ट की दाल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है.

काले भट्ट क्या है?

    काले भट्ट सोयाबीन की काली प्रजाति हैं, जो प्रोटीन, आयरन, और विटामिन से भरपूर होती है.

सर्दियों का सुपरफूड

    काले भट्ट की दाल सर्दियों में शरीर को गर्मी प्रदान करती है और ठंड से बचाव करती है.

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

    काले भट्ट में मौजूद पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं.

पोषक तत्वों का खजाना

    100 ग्राम काले भट्ट में 37-42% प्रोटीन, 17-24% तेल और 35% कार्बोहाइड्रेट होता है. इसमें पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, और फाइबर भी भरपूर मात्रा में हैं.

स्थानीय पकवान

    उत्तराखंड में काले भट्ट से चुड़कानी, डुबके और जौला जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं.

संस्कृति में समाया भट

    भट उत्तराखंड के खानपान और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. यह पर्वतीय जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बाजार में उपलब्धता

    काले भट्ट की दाल स्थानीय बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 300 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है.

शरीर के लिए विटामिन का खजाना

    काले भट्ट में विटामिन बी, बी1, बी2, बी3, बी5 और बी6 की मौजूदगी शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक है.

More Stories