भुने हुए शकरकंद में छिपा है सेहत का राज, सर्दियों में जरूर करें सेवन
Princy Sharma
05 Dec 2024
शकरकंद
सर्दियों के मौसम में लोग बड़े चाव से शकरकंद खाते हैं. शकरकंद न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छी होती है बल्कि कई बीमारियों से भी छुटकारा देती है.
पोषक तत्व
शकरकंद कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. इसमें विटामिन A ,C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.
फायदे
इसे खाने से शरीर गर्म रहता है. चलिए आपको बताते हैं सर्दियों के मौसम शकरकंद खाने के पांच फायदे
इम्यून सिस्टम
शकरकंद में विटामिन A और C होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. WHO के अनुसार, विटामिन A इंफेक्शन से बचाव में अहम रोल निभाता है.
दिल की बीमारी
शकरकंद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे बीटा-कैरोटीन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो दिल से संबंधित बीमारियों के कारण होते हैं. यह पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाता है.
पाचन के लिए फायदेमंद
शकरकंद में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. यह पाचन को सामान्य रखने में मदद करता है.
शुगर कंट्रोल
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है और इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करती है. यह धीरे-धीरे पचने और ग्लूकोज absorption को कम करता है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को उम्र बढ़ने के प्रभावों से बचाते हैं. यह त्वचा को मुलायम, साफ और चमकदार बनाता है, साथ ही त्वचा की नमी और लचीलापन बनाए रखता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.