कितना खतरनाक है प्रोस्टेट कैंसर, जिसकी चपेट में आए जो बाइडन?
Babli Rautela
19 May 2025
प्रोस्टेट कैंसर का बढ़ता खतरा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर की गंभीर अवस्था से जूझ रहे हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है.यह बीमारी पुरुषों में तेजी से बढ़ रही है.
शुरुआती लक्षण
शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें
पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब जाना या मूत्रमार्ग में दर्द प्रोस्टेट कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं.समय पर ध्यान देना जरूरी है.
हड्डियों में दर्द
कमर, पेल्विक क्षेत्र या कूल्हों में लगातार दर्द को हल्के में न लें.यह कैंसर के हड्डियों तक फैलने का लक्षण हो सकता है.
पेशाब में खून
पेशाब के साथ खून आना या असामान्य रंग प्रोस्टेट कैंसर का गंभीर संकेत है.तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें.
वजन घटना
बिना कारण वजन का कम होना प्रोस्टेट कैंसर का एक असामान्य लक्षण हो सकता है.इसे अनदेखा न करें.
थकान और कमजोरी का कारण
प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को अक्सर अत्यधिक थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है, जो सामान्य नहीं है.
इरेक्टाइल डिसफंक्शन
प्रोस्टेट कैंसर के कारण पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी देखी जा सकती है.यह एक महत्वपूर्ण संकेत है.
इलाज के विकल्प
हॉर्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी और बोन-टारगेटेड उपचार प्रोस्टेट कैंसर के लिए प्रभावी विकल्प हो सकते हैं.
जल्दी जांच, बेहतर परिणाम
प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती चरण में पता चलने पर इलाज आसान और सफल होता है.नियमित जांच जरूरी है.