खट्टी डकार से आ गए हैं तंग, तो आजमाएं ये आसान उपाय
Princy Sharma
14 Feb 2025
डाइजेशन की समस्या
अगर पाचन सही तरीके से नहीं हो रहा है, तो खाना खाने के बाद खट्टी डकारें आ सकती हैं. यह आमतौर पर डाइजेशन सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है.
खराब खानपान
जल्दी-जल्दी खाना या अधिक भोजन करना खट्टी डकारों का एक प्रमुख कारण हो सकता है. बुरे खानपान की आदतें इसे और बढ़ा सकती हैं.
मोटापा
अधिक वजन होने पर पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे एसिड पेट की नली में वापस जाता है और खट्टी डकारें आने लगती हैं.
मुंह से सांस लेना
अगर नाक बंद हो तो लोग अक्सर मुंह से सांस लेते हैं, जिससे पेट में हवा भर जाती है और खट्टी डकारें आने लगती हैं.
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स
यह बीमारी तब होती है जब पेट का एसिड पेट और मुंह को जोड़ने वाली नली में वापस जाता है, जिससे खट्टी डकारें आती हैं.
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
इस स्थिति में पेट के एसिड का भोजन नली में आ जाना खट्टी डकारों का कारण बनता है. यह तब होता है जब इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के चलते एसिड रिफ्लक्स होता है.
खट्टी डकारों के कारण
खट्टी डकारें एसिड रिफ्लक्स के कारण आती हैं, जब पेट का एसिड भोजन नली में आकर हमें खट्टी डकारें देता है.
पुदीना चाय का सेवन
अगर आपको खट्टी डकारें आ रही हैं, तो पुदीने की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है. यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और डकारों से राहत दिलाता है.
सौंफ का सेवन
सौंफ का सेवन भी खट्टी डकारों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. यह पेट को शांत करने और डाइजेशन में सुधार करने में सहायक होता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.