करवा चौथ पर व्रत तोड़ते समय जरूर खाएं ये 5 चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त


Km Jaya
04 Oct 2025

खजूर से करें शुरुआत

    करवा चौथ का व्रत तोड़ते समय सबसे पहले खजूर खाना शुभ और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. इसमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और थकान दूर करते हैं.

मीठा खाना है शुभ

    इस दिन मीठा खाना परंपरा का हिस्सा है. खासकर घी, सूजी और मेवे से बना हलवा व्रत के बाद शरीर को ताकत देता है. इसमें शुगर और फैट का संतुलन शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है.

फल का करें सेवन

    व्रत के बाद भारी खाना खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह हल्के और जो पचने में आसान हो ऐसे फल खाएं. जैसे सेब, केला और अनार. ये फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और शरीर को तुरंत ताकत देते हैं.

घर का सादा खाना खायें

    व्रत के बाद दाल-चावल, खिचड़ी, रोटी, दही या छाछ लेना सबसे अच्छा है. यह धीरे-धीरे पचता है और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है.

नारियल पानी से करें हाइड्रेट

    लंबे उपवास के बाद शरीर को पानी की कमी पूरी करनी होती है. नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत ताजगी देते हैं.

तला-भुने चीजों से करें परहेज

    व्रत के बाद मसालेदार और तला-भुना भोजन बिल्कुल न खाएं. यह शरीर पर भारी पड़ सकता है और पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है.

छाछ और दही है लाभकारी

    व्रत तोड़ने के बाद दही और छाछ का सेवन करना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और एसिडिटी से बचाता है.

सूप से मिलेगी गर्माहट

    यदि हल्का लेकिन पौष्टिक विकल्प चाहिए तो वेजिटेबल सूप पी सकते हैं. यह शरीर को गर्माहट देने के साथ विटामिन और मिनरल्स भी उपलब्ध कराता है.

सूखे मेवे से बढ़ाएं ताकत

    व्रत के बाद बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसे मेवे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. ये लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं.

ज्यादा पानी जरूर पिएं

    व्रत तोड़ने के बाद खूब पानी पीना चाहिए. यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखेगा और थकान दूर करेगा.

More Stories