पर्याप्त मात्रा में पी रहे हैं पानी? यूरिन बताएगा हाइड्रेटेड हैं या नहीं


Antima Pal
21 May 2025

पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है.

क्या आप वाकई पर्याप्त पानी पी रहे हैं?

    लेकिन क्या आप वाकई पर्याप्त पानी पी रहे हैं?

डिहाइड्रेशन का खतरा

    गर्मी और उमस में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.

यूरिन का रंग बताएगा सेहत का हाल

    आपका यूरिन का रंग आपके शरीर में पानी की स्थिति का सटीक संकेत दे सकता है.

यूरिन कलर चार्ट बताएगा हाइड्रेशन लेवल

    एक आसान यूरिन कलर चार्ट के जरिए आप जान सकते हैं कि आपका हाइड्रेशन लेवल कैसा है.

हल्का पीला मतलब आप हाइड्रेटेड हैं

    हल्का पीला: यह रंग दर्शाता है कि आप अच्छी तरह हाइड्रेटेड हैं.

गहरा पीला मतलब आपको तुरंत अधिक पानी पीने की जरूरत

    गहरा पीला: यह चेतावनी का संकेत है और आपका शरीर हल्के डिहाइड्रेशन की स्थिति में हो सकता है. आपको तुरंत अधिक पानी पीने की जरूरत है.

यह खतरे का संकेत

    नारंगी या भूरा: यह खतरे का संकेत हो सकता है. यह डिहाइड्रेशन, लिवर की समस्या या अन्य स्वास्थ्य मुद्दों की ओर इशारा करता है.

More Stories