Ghibli से Nano Banana तक, ये सोशल मीडिया ट्रेंड्स रहे सबसे ज्यादा वायरल


Meenu Singh
20 Dec 2025

साल 2025 ट्रेंड्स का बोलबाला

    साल 2025 में सोशल मीडिया और ट्रेंड्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया, जिसके बारे में आप और हम जानते ही हैं.

लोगों ने किया इस्तेमाल

    चाहें रील्स हों या फिर टॉप ट्रेंड्स, कई टॉपिक्स का बोलबाला रहा है और लोगों ने इनका काफी इस्तेमाल भी किया है.

सभी ट्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर किया राज

    यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें भारतीय यूजर्स ने अपना हिस्सा बनाया और इन सभी ने सोशल मीडिया पर राज किया.

गिब्ली ट्रेंड

    मार्च में अचानक सोशल मीडिया पर गिब्ली ट्रेंड ने खूब राज किया. जिसमें तस्वीरें या बचपन की यादें एक एनिमेशन सीन जैसा लगने लगा.

वॉटर बॉटल फाउंटेन ट्रेंड

    इस साल की शुरुआत में जो सबसे पहले जिस ट्रेंड ने दस्तक दी, वो था बोतल से फव्वारा बनाने का ट्रेंड, जिसे वॉटर बॉटल फाउंटेन ट्रेंड भी कहा गया।

विंटेज साड़ी लुक

    सितंबर आते-आते सोशल मीडिया पर विंटेज साड़ी लुक का खुमार चढ़ा. जिसमें महिलाएं साफ्ट लाइटिंग और साड़ी में सजी 60-70 के दशक की अदाकारा लग रही थीं. इसे लोग प्यार से Nano Banana कहने लगे.

हल्दी-पानी और लाइट ट्रेंड

    इस ट्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया जिसमें लोग एक शीशे के ग्लास में पानी भरकर उसे मोबाइल के फ्लैशबैक लाइट के ऊपर रखकर ग्लास में हल्दी पाउडर गिराते थे.

3D फिगर बने डिजिटल अवतार

    2025 में एक और मजेदार ट्रेंड ने दस्तक दी थी, 3D डिजिटल फिगर. सोशल मीडिया पर लोग खुद के छोटे-छोटे अवतार शेयर करने लगे, जो ऑफिस डेस्क, जिम या शादी के कपड़ों में खड़े नजर आते थे.

एक्शन फिगर बनते लोग

    Ghibli ट्रेंड के ही दूसरे स्वरूप में एआई एक्शन फिगर ट्रेंड ने उसे बोल्ड ड्रमैटिक बना दिया. लोग खुद को खिलौनों की तरह पैक्ड, नाम प्लेट और एक्सेसरीज़ के साथ देखने लगे.

More Stories