'धुरंधर' से पहले अपनी कास्टिंग से इन फिल्मों में जान डाल चुकें हैं मुकेश छाबड़ा


Babli Rautela
19 Dec 2025

धुरंधर की कास्टिंग

    मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग फाइनल करने में करीब डेढ़ साल लगे. वे और आदित्य धर रोजाना 2-4 घंटे बैठकर एक्टर्स के नाम पर चर्चा करते थे.

सरप्राइजिंग चॉइस

    कास्टिंग का मकसद दर्शकों को चौंकाना था. मुकेश ने कहा कि हर किरदार के लिए सोचा गया कि कौन परफेक्ट फिट होगा, ताकि कास्टिंग खुद एक ट्विस्ट बने.

मुकेश छाबड़ा का सफर

    दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले मुकेश को बचपन से थिएटर का शौक था. एनएसडी से जुड़कर उन्होंने एक्टिंग सीखी और फिर मुंबई में कास्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान

    अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मुकेश को बड़ी शोहरत मिली. इस फिल्म ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे टैलेंट को इंडस्ट्री दी.

दंगल

    आमिर खान की 'दंगल' की कास्टिंग में मुकेश ने 14 हजार ऑडिशन लिए. फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस को मौका मिला.

खानों के साथ की फिल्म

    मुकेश ने शाहरुख की 'जवान', सलमान की 'बजंरगी भाईजान' और आमिर की 'दंगल' समेत कई ब्लॉकबस्टर की कास्टिंग की है.

वेब सीरीज में भी कमाल

    फिल्मों के अलावा 'स्कैम 1992', 'द फैमिली मैन' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी हिट वेब सीरीज की कास्टिंग मुकेश के नाम है.

भविष्य की बड़ी फिल्में

    आने वाली 'रामायण' में रणबीर कपूर को राम और यश को रावण बनाने वाले मुकेश ही हैं. वे कास्टिंग में ऑस्कर लाने का सपना भी देख रहे हैं.

More Stories