कंटेस्टेंट का जवाब सुन अमिताभ बच्चन के भी उड़े तोते, आपने भी नहीं सुनी होगी ये डिश
Babli Rautela
22 Feb 2025
KBC 16
KBC 16 का नया एपिसोड दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स के दिलचस्प जवाब और अमिताभ बच्चन की उत्सुकता माहौल को खास बना रही है.
6.40 लाख रुपये का सवाल
शो में सवालों का सिलसिला जारी है जहां अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से 6.40 लाख रुपये के लिए चौंकाने वाला सवाल किया
ग्रैंड चेसमास्टर
ग्रैंड चेसमास्टर मित्रभा गुहा ने 'सुपर संदूक' पड़ाव पार किया और 9 सवालों के सही जवाब देकर 90 हजार रुपये जीते.
मित्रभा गुहा
मित्रभा गुहा ने साल 2004 में शतरंज खेलना शुरू किया था, और अब 72वें ग्रैंड चेसमास्टर के रूप में पहचाने जाते हैं.
सिमिलिपाल काई चटनी
6.40 लाख रुपये के लिए अमिताभ ने सवाल पूछा की-ओडिशा में बनी सिमिलिपाल काई चटनी, जिसे GI टैग प्राप्त है, इनमें से किससे बनाई जाती है?
लाल चींटी से बनने वाली चटनी
जवाब था लाल चींटी से बनने वाली चटनी ओडिशा की पारंपरिक डिश है, जिसे अब GI टैग मिलने के बाद और भी प्रसिद्धि मिल रही है.
अमिताभ बच्चन को बड़ा झटका
जवाब सुन अमिताभ बच्चन को बड़ा झटका, जब उन्हें पता चला कि लाल चींटी से भी चटनी बनाई जाती है.
लाल बुनकर चीटियां
ओडिशा की मशहूर सिमिलिपाल काई चटनी, जिसे GI टैग प्राप्त है, लाल बुनकर चीटियों से बनाई जाती है.
चौंक गए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने जब लाल चींटी की चटनी के बारे में सुना, तो वह चौंक गए और बोले- "यह तो बहुत अजीब लग रहा है!"