दुलकर सलमान की 'कांथा' ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा
फिल्म ने पहले दिन उड़ाया गर्दा
यह पीरियड थ्रिलर ड्रामा 1950 के दशक के मद्रास (अब चेन्नई) की पृष्ठभूमि पर बनी है.
फैंस को पसंद आया दुलकर सलमान का स्वैग
फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत की है और दुलकर के फैंस में जोश भर दिया है.
तमिल सिनेमा के सुनहरे दौर को दिखाती है फिल्म
'कांथा' एक काल्पनिक कहानी है, जो तमिल सिनेमा के सुनहरे दौर की झलक दिखाती है.
फिल्म में किया गया शानदार फ्लैशबैक का इस्तेमाल
डायरेक्टर सेल्वामणि सेल्वराज ने फिल्म में ब्लैक एंड व्हाइट फ्लैशबैक और रंगीन सीन का शानदार इस्तेमाल किया है.
पूरी तरह काल्पनिक है फिल्म की कहानी
मेकर्स ने साफ किया है कि यह एम.के. थियागराजा भगवतार की जिंदगी पर आधारित नहीं है, बल्कि पूरी तरह काल्पनिक है.
इन भाषाओं में रिलीज हुई 'कांथा'
फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है.
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'कांथा' ने पहले दिन 1.3 करोड़ रुपये नेट कलेक्ट किया है.
शाम तक और हो सकती है फिल्म की कमाई
यह आंकड़े अभी प्रारंभिक हैं और शाम तक बढ़ सकते हैं.
ओपनिंग डे पर 'कांथा' के नाम होगा यह रिकॉर्ड
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कुल ओपनिंग 5 करोड़ से ऊपर हो सकती है, जो दुलकर की पोस्ट-कोविड फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ जाएगी.