दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये आइटम सॉन्ग्स, अपने आप थिरकने लगेंगे कदम


Babli Rautela
15 Oct 2025

मुन्नी की बदनामी

    ‘दबंग’ का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ मलाइका अरोड़ा के साथ एक धमाकेदार हिट है. इसके हुक स्टेप ने गैर-नर्तकों को भी डांस फ्लोर पर ला खड़ा किया.

बीड़ी

    ओमकारा फिल्म का गाना बीड़ी दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट है. बिपाशा बसु और विवेक ओबेरॉय की केमिस्ट्री भी कमाल की है.

परम सुंदरी

    ‘मिमी’ का ‘परम सुंदरी’ कृति सनोन के ग्रेस और मधुर संगीत के साथ एक ताज़ा आइटम नंबर है, जो आपकी दिवाली को और खास बनाएगा.

काला चश्मा

    ‘बार बार देखो’ का ‘काला चश्मा’ अपने मॉडर्न ट्विस्ट और कैटरीना के स्टाइल के साथ हर पार्टी की जान है.

फेविकोल

    ‘दबंग 2’ में करीना कपूर का ‘फेविकोल से’ गाना ऊर्जा और मस्ती से भरा है, जो हर किसी को नाचने के लिए मजबूर कर देता है.

कमरिया

    ‘स्त्री’ का ‘कमरिया’ गाना नोरा फतेही की ऊर्जा से भरा है. यह ट्रैक डरावनी कहानी में भी डांस का तड़का लगाता है और हर प्लेलिस्ट की शान है.

बेबी डॉल

    सनी लियोन का ‘बेबी डॉल’ गाना ‘रागिनी एमएमएस 2’ का दिल है.

कजरा रे

    ‘बंटी और बबली’ का ‘कजरा रे’ ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और अलीशा चिनोई की आवाज का कमाल है. यह गाना बॉलीवुड का क्लासिक आइटम नंबर है.

चिकनी चमेली

    चिकनी चमेली में कैटरीना है जो अग्निपथ फिल्म का गाना है. ये गाना दिवाली पार्टी के लिए बेस्च सॉन्ग है.

More Stories