2025 के सबसे बड़े बॉलीवुड विवाद, इन वजहों से रहे खबरों में


Babli Rautela
22 Dec 2025

हेरा फेरी 3 से परेश रावल

    परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ी, वजह क्रिएटिव डिफरेंस और कॉन्ट्रैक्ट इश्यू. अक्षय कुमार ने लीगल नोटिस भेजा, बाद में मामला सुलझा और परेश लौटे.

करिश्मा कपूर

    संजय कपूर की मौत के बाद उनकी हजारों करोड़ की संपत्ति पर करिश्मा के बच्चे समायरा-कियान ने सौतेली मां प्रिया के खिलाफ कोर्ट में केस किया.

जया बच्चन

    जया ने पैपराजी के कपड़ों और व्यवहार पर कमेंट किया, उन्हें 'गंदी पैंट' वाला कहा. पैपराजी ने बॉयकॉट की धमकी दी, प्राइवेसी vs मीडिया कल्चर पर बहस हुई.

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड

    मां बनीं दीपिका ने 'स्पिरिट' और 'कल्कि' सीक्वल छोड़ीं, वजह बताई 8 घंटे शिफ्ट की मांग. इसने इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस और जेंडर इश्यू पर बहस छेड़ दी.

सैफ अली खान

    जनवरी में सैफ के घर घुसा हमलावर ने उन्हें कई बार चाकू मारा. सैफ की स्पाइन में गंभीर चोट लगी, सर्जरी हुई. यह घटना सेलेब्स की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा गई.

पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक कलाकारों पर बैन लगा. दिलजीत की 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर की कास्टिंग पर बवाल, फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई.

आर्यन खान

    अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'द बैडर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' में समीर वानखेड़े को कथित तौर पर बदनाम दिखाने के लिए लीगल बैटल में फंसे.

उर्वशी रौतेला

    सैफ अली खान के हमले पर कमेंट करते हुए खुद की महंगी गिफ्ट्स की बात करके ट्रोल हुईं.

More Stories