कौन हैं शाइन टॉम चाको, जिन पर लगे आरोपों से हिली फिल्म इंडस्ट्री?
Babli Rautela
17 Apr 2025
एक्ट्रेस संग दुर्व्यवहार का आरोप
मलयालम एक्ट्रेस विंसी एलोशियस ने शाइन टॉम चाको पर फिल्म 'सुत्रवाक्यम' के सेट पर ड्रग्स के नशे में अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
केरल फिल्म चैंबर में शिकायत
विंसी ने शाइन के खिलाफ केरल फिल्म चैंबर में शिकायत दर्ज की, जिसमें सेट पर उनके अस्वीकार्य व्यवहार का जिक्र किया गया है.
होटल में छापा
कोच्चि के एक होटल से शाइन टॉम चाको के भागने का वीडियो वायरल हुआ, जहां एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने छापेमारी की थी.
कोई ड्रग्स बरामद नहीं
मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार, होटल से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला, लेकिन शाइन की छवि को नुकसान पहुंचा.
शाइन टॉम चाको का करियर
41 साल के शाइन ने मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'दशहरा', 'बीस्ट' और 'जिगरथंडा डबलएक्स' जैसी फिल्में शामिल हैं.
पुरस्कार विजेता
'इश्क' और 'दशहरा' में नकारात्मक किरदारों के लिए शाइन को पुरस्कार मिले, जो उनकी अभिनय क्षमता को दर्शाते हैं.
पहले भी ड्रग विवाद
2015 में शाइन को कोच्चि में नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.
हालिया फिल्में
इस साल शाइन 'डाकू महाराज', 'रॉबिनहुड' और 'गुड बैड अग्ली' जैसी फिल्मों में नजर आए.
मौन बरकरार
विंसी के आरोपों पर शाइन टॉम चाको ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.