कड़ी निगरानी के बीच होंगे UP बोर्ड एग्जाम, इस तरह होगी चेकिंग


Babli Rautela
24 Feb 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10 और 12 आज 24 फरवरी से उत्तर प्रदेश में सख्त निगरानी के तहत शुरू हो गई है.

54.37 लाख से अधिक छात्र

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में 54.37 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे, जो प्रदेश भर में भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं.

8,140 परीक्षा केंद्र

    इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी

यूपी बोर्ड

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 27.32 लाख छात्र और कक्षा 12 की परीक्षा में 27.05 लाख छात्र शामिल होंगे

बोर्ड परीक्षा का समय

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है

एडमिट कार्ड आईडी

    सभी छात्रों को यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड और वैध स्कूल आईडी परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है.

नो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

    छात्रों को परीक्षा के लिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे घड़ी या ब्लूटूथ का उपयोग करना सख्त मना है.

54 कंप्यूटरों से नियंत्रण

    यूपी बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 54 कंप्यूटरों से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है.

निर्देशों को ध्यान से पढ़े

    छात्रों को परीक्षा के दौरान अपने डेस्क पर बैठने के बाद दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना और समझना चाहिए

More Stories