उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट ऐसे करें चेक
10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 आज सुबह 11 बजे जारी हो गए हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
UBSE कक्षा 10, 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं. यहां हम आपको हमने रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस बताया है.
चरण 1
आधिकारिक वेबसाइट - ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
चरण 2
होमपेज पर UBSE 2-25 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3
पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि सहित विवरण दर्ज करें.
चरण 4
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
चरण 5
यूबीएसई 2025 परिणाम को सहेजें और डाउनलोड करें.
फेल होने वाले छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड उन छात्रों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा. जो परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं.
पिछले वर्षों में पास प्रतिशत
पिछले साल कक्षा 10 में पास प्रतिशत 89.14 प्रतिशत था और कक्षा 12 के लिए यह 82.63 प्रतिशत था.