टूटी-फूटी से बोलने लगेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, फॉलो करें 9 दमदार टिप्स


Reepu Kumari
24 Nov 2024

1. रोजाना थोड़ा-थोड़ा बोलें

    शुरुआत में गलतियां होना सामान्य है. रोज 5-10 मिनट अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें. दोस्तों या परिवार के साथ छोटी बातचीत से शुरुआत करें.

2. नए शब्दों का बैंक बनाएं

    हर दिन 5-10 नए शब्द सीखें और उन्हें वाक्यों में इस्तेमाल करें. नोटबुक या ऐप का इस्तेमाल करें.

3. आसान वाक्यों से शुरुआत करें

    जटिल वाक्यों की जगह आसान और छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करें.

4. मिरर के सामने प्रैक्टिस करें

    आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आईने के सामने खुद से बात करें. यह आपके एक्सप्रेशन और उच्चारण को सुधारने में मदद करेगा.

5. अंग्रेजी गाने और फिल्में देखें

    फिल्मों और गानों के माध्यम से बोलने का लहजा और शब्द सीखें. सबटाइटल्स का इस्तेमाल करें.

6. गलतियों से मत डरें

    गलतियां सीखने का हिस्सा हैं. जितना आप बोलने की कोशिश करेंगे, उतना बेहतर होते जाएंगे.

7. इंग्लिश न्यूज और किताबें पढ़ें

    समाचार, किताबें और ब्लॉग्स पढ़ें. इससे आपकी शब्दावली और समझ बढ़ेगी.

8. एक पार्टनर ढूंढें

    ऐसे दोस्त या साथी के साथ प्रैक्टिस करें जो अंग्रेजी में बात करना पसंद करते हों.

9. ऑनलाइन टूल्स और ऐप्स का इस्तेमाल करें

    ऐसे ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें जो आपको प्रैक्टिस और सुधारने में मदद कर सकें. उदाहरण: Duolingo, HelloTalk.

More Stories