BSEB जल्दी जारी करेगा 12 क्लास का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक
Princy Sharma
07 Mar 2025
बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आंसर की भी जारी कर दी है.
आंसर की
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 5 मार्च तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी.
BSEB के अध्यक्ष ने क्या कहा?
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाल ही में घोषणा की थी कि 2025 के लिए कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे.
आपत्ति दर्ज
कक्षा 12 के आंसर की आधिकारिक वेबसाइट http://objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं. अगर किसी व्यक्ति ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे 5 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
कैसे देखें रिजल्ट
कक्षा 12 के परीक्षा के रिजल्ट जारी देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज
इसके बाद, होम पेज पर, 'क्लास 12' या 'इंटरमीडिएट रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर
फिर रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल प्रदान करें.
सबमिट
अपना रोल नंबर देखने के लिए जानकारी सबमिट करें.
रिजल्ट का प्रिंट आउट
आखिर में आपके स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.