वॉरेन बफेट: असफल मिल चलाने से लेकर बर्कशायर के सीईओ तक
Kuldeep Sharma
31 Dec 2025
निवेश की दुनिया का मार्गदर्शक
‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ कहलाने वाले बफेट ने धैर्य और अनुशासन को निवेश की सबसे बड़ी ताकत बनाया.
एक असफल मिल से 1 ट्रिलियन डॉलर तक
बफेट ने बर्कशायर को एक डूबती टेक्सटाइल कंपनी से वैश्विक कारोबारी साम्राज्य में बदला.
लगभग 60 साल की ऐतिहासिक कमान
छह दशकों तक बफेट ने फैसलों से नहीं, दृष्टि से कंपनी को आगे बढ़ाया.
ग्रेग एबल को सौंपी कमान
जनवरी से ग्रेग एबल CEO बनेंगे, जिन पर बफेट, बोर्ड और परिवार को पूरा भरोसा है.
शेयर छोड़े नहीं, भरोसा कायम
CEO पद छोड़ने के बाद भी बफेट बर्कशायर के सबसे बड़े शेयरधारक बने रहेंगे.
बाजार को चेताने वाला पैमाना
बफेट इंडिकेटर फिर सुर्खियों में है, जो बाजार मूल्य और अर्थव्यवस्था की तुलना करता है.
221% पर पहुंचा इंडिकेटर
दिसंबर 2025 में यह इंडिकेटर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया.
संकेत है, टाइमिंग नहीं
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह चेतावनी है, तुरंत गिरावट की भविष्यवाणी नहीं.
ऊंचे बाजार में ऐतिहासिक विदाई
रिकॉर्ड हाई वैल्यूएशन के बीच बफेट का जाना निवेशकों के लिए एक गहरी सीख छोड़ता है.