रोजाना 400 रुपये बचाकर बनाइए 20 लाख! जानिए कैसे
Kuldeep Sharma
05 Jan 2026
सिर्फ 400 रुपये से करें शुरुआत
इस स्कीम में 100 रुपये से भी अकाउंट खोला जा सकता है. नियमित छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार होता है.
सरकारी ब्याज दर 6.70%
5 साल की पोस्ट ऑफिस RD पर सरकार की ओर से 6.70% ब्याज मिलता है. हर तीन महीने में ब्याज दर अपडेट होती है.
5 साल का मैच्योरिटी पीरियड
RD स्कीम में 5 साल का मूल पीरियड है. निवेशक चाहे तो इसे आगे 5 साल तक बढ़ा सकते हैं.
3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर
यदि जरूरत पड़े तो 3 साल बाद अकाउंट प्री-मैच्योर क्लोज किया जा सकता है, और नॉमिनी द्वारा खाता जारी भी रखा जा सकता है.
नॉमिनी की रहती है पूरी सुरक्षा
अगर निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी इसे क्लेम कर सकता है और खाता आगे जारी रख सकता है.
'जमा राशि का 50% तक लोन
एक साल बाद आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं, सिर्फ 2% ब्याज दर पर.
5 साल में 8.56 लाख का फंड
रोजाना 400 रुपये जमा करने पर 5 साल में मैच्योरिटी पर 8 लाख 56 हजार 388 रुपये फंड तैयार हो जाएगा.
5 साल बढ़ाने पर 20 लाख तक
अगर निवेशक 5 साल और आगे निवेश जारी रखता है, तो कुल फंड 20,50,248 रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें 6.1 लाख ब्याज शामिल है.
सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित निवेश
Post Office RD स्कीम जोखिम-रहित है. छोटी बचत से बड़े लाभ, लोन सुविधा और सुरक्षा के साथ आपका पैसा सुरक्षित रहता है.