30 परसेंट तक टूटे अडाणी के ये 2 शेयर, खरीदने का सुनहरा मौका!
India Daily Live
21 Nov 2024
शेयर बाजार में मचा हाहाकर
अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों के बाद 21 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया.
शेयरों में भारी गिरावट
अडाणी समूह के कई कंपनियों के शेयर धड़ाम-धड़ाम गिरे. इस खबर का असर भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों पर भी पड़ा.
सीमेंट स्टॉक्स में गिरावट
अडाणी समूह की सीमेंट स्टॉक्स की दो कंपनियां एसीसी और अंबुजा के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली.
30 परसेंट टूटे शेयर
इन दोनों कंपनियों के शेयर अपने 52 वीक हाई से 30 परसेंट तक टूट चुके हैं. ऐसे में इन दोनों शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर है.
ACC के शेयर फिसले
21 नवंबर को एसीसी के शेयर 7.25 फीसदी गिरकर 2027.20 के स्तर पर बंद हुए.
अंबुजा सीमेंट के शेयर भी धड़ाम
वहीं, अंबुजा सीमेंट के शेयर 11.90 फीसदी गिरकर 484.15 के स्तर पर बंद हुए.
ओरिएंट सीमेंट को किया था एक्वायर
हाल ही में अडाणी ग्रुप ने ओरिएंट सीमेंट को भी एक्वायर किया था. ऐसे में सीमेंट बिजनेस में ग्रोथ की संभावना भी बढ़ गई है.
एक्सपर्ट्स बोले निवेश का सही समय
शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी अडाणी के शेयरों में निवेश करने का सही समय है. क्योंकि आने वाले समय में अडाणी समूह का सीमेंट बिजनेस अच्छा रिटर्न दे सकता है.
डिस्क्लमेर
THE INDIA DAILY किसी को शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता. कहीं भी निवेश करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह अवश्य लें.