सर्दियों में कार की सेहत का रखें ध्यान, नहीं तो होगा लाखों का नुकसान
लाइट्स को रखें पूरी तरह दुरुस्त
सर्दियों में शाम जल्दी ढल जाती है, ऐसे में रास्ता देखने के लिए कार की लाइट्स का ठीक होना जरूरी है. हेडलैंप, टेललाइट, टर्न इंडिकेटर और रिवर्स लाइट की जांच कर लें.
इंजन ऑयल और कूलेंट की करें जांच
ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंजन पर दबाव बढ़ सकता है. इसलिए हल्के इंजन ऑयल का प्रयोग करें. अगर काफी समय से बदलवाया नहीं है तो नया ऑयल और कूलेंट जरूर डलवाएं.
बैटरी की सेहत पर नजर रखें
ठंड में बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. लंबी ड्राइव से पहले बैटरी की स्थिति चेक कर लें. अगर बैटरी कमजोर है तो उसे रिप्लेस करवा लें ताकि बीच रास्ते में कार बंद न पड़े.
विंडशील्ड और वाइपर की जांच करें
विंडशील्ड पर क्रैक या लीकेज ठंड में परेशानी बन सकता है. यह दृश्यता कम करता है और सुरक्षा पर असर डालता है. वाइपर ब्लेड्स को भी साफ रखें, ताकि बारिश या कोहरे के दौरान रास्ता साफ दिखे.
ब्रेक सिस्टम का करें निरीक्षण
सर्दी में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए ब्रेक का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है. ब्रेक पैड, डिस्क और ब्रेक ऑयल की जांच कराएं. जरूरत हो तो तुरंत बदलवाएं.
टायर की ग्रिप चेक करें
कम तापमान में टायर का प्रेशर घट जाता है. ऐसे में टायर प्रेशर और ग्रिप की जांच करते रहें. घिसे हुए टायर तुरंत बदलवाएं ताकि फिसलन से बचा जा सके.
हीटिंग सिस्टम की टेस्टिंग करें
सर्दियों में कार का हीटर आपके आराम का सबसे बड़ा साथी होता है. ट्रिप पर जाने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि कार का हीटिंग सिस्टम सही काम कर रहा है या नहीं.
फ्यूल टैंक को रखें फुल
ठंड में खाली टैंक में नमी जम सकती है, जिससे फ्यूल लाइन ब्लॉक हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि फ्यूल टैंक हमेशा आधा से ज्यादा भरा रहे.
कार को ढक कर पार्क करें
अगर संभव हो तो कार को कवर करके रखें या बंद जगह पर पार्क करें. इससे ठंड, धुंध और बर्फ से कार की बॉडी और इंजन दोनों सुरक्षित रहेंगे.