भारतीय सेना की ताकत है ये 5 गाड़ियां, सीमाओं की सुरक्षा में एक नंबर
भारत और पाकिस्तान तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ. 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया.
भारतीय का विकराल रुप
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पिछले 4 दिनों में भारी तबाही मचाई. भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी स्थलों, वायुसैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए.
भारत-पाक युद्ध विराम
IAF का कहना है कि भारत-पाक युद्ध विराम के बाद भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है.
पहलगाम हमला
पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है. ऐसे में हमारी सेना हर तरह से मजबूत है. आज हम आपको बता रहे हैं कि सीमा की सुरक्षा के लिए भारत किस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल करती है.
अशोक लेलैंड स्टालियन
यह 6 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आता है जो 180 बीएचओ की पावर और 670 एनएम टॉर्क देता है. इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 305 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है. इसकी कीमत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.
महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV)
महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) में 3.2 लीटर 6 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 215 बीएचपी और 500 एनएम टॉर्क देता है. इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है और इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है.
टाटा ज़ेनॉन एक्सटी
टाटा ज़ेनॉन एक्सटी में 2.2 लीटर वीटीटी डीआईसीओआर, 4 सिलेंडर डीजल इंजन है जो 138 बीएचपी की पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है और इसकी टॉप स्पीड 165 किमी प्रति घंटा है.
अशोक लेलैंड माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल
अशोक लेलैंड माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल में 5.7 लीटर 6 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 220 बीएचपी की पावर और 800 एनएम टॉर्क देता है. इसमें ट्विन स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 350 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है. इसकी कीमत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.
टाटा एलपीटीए
टाटा एलपीटीए में कमिंस आईएसएलई 6-सिलेंडर डीजल है जो 375 बीएचपी की शक्ति देता है और इसमें 10 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है. इसकी अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा है. इसकी कीमत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.