मोटरसाइकल को दे टक्कर, आ गया SR 175 स्कूटर दमदार इंजन और TFT डिस्प्ले के साथ दमदार लॉन्च: SR 175 भारत में पेश


Reepu Kumari
17 Jul 2025

दमदार लॉन्च: SR 175 भारत में पेश

    अप्रिलिया ने SR 175 स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.26 लाख रुपये है। यह SR 160 की जगह लेगा और ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आता है.

प्रीमियम डिजाइन और स्टाइलिंग

    इस स्कूटर का लुक स्पोर्टी और प्रीमियम है। वाइट बेस के साथ रेड और पर्पल जैसे शेड्स इसे अलग पहचान देते हैं। इसका स्टाइल RS 457 मॉडल से मेल खाता है.

TFT डिस्प्ले की खासियत

    इसमें बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Tuono 457 मोटरसाइकिल से प्रेरित है. इसका यूजर इंटरफेस और एनिमेशन अलग लेकिन बेहद इंटरैक्टिव हैं.

नई पावर यूनिट: 174.7 सीसी इंजन

    इसमें नया 174.7 सीसी एयर-कूल्ड इंजन है, जो 12.92 एचपी की पावर और 14.14 एनएम का टॉर्क देता है। यानी यह पहले के मॉडल से ज्यादा पावरफुल है.

ब्लूटूथ से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

    SR 175 में ब्लूटूथ फीचर के जरिए यूजर अपने फोन को स्कूटर से जोड़ सकते हैं और कॉल, मैसेज व म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए अप्रिलिया ऐप का इस्तेमाल जरूरी होगा.

सेफ्टी फीचर्स भी हैं जबरदस्त

    इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडर को कंट्रोल और भरोसा दोनों देते हैं.

14 इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स

    स्कूटर में 14 इंच के व्हील्स और 120 सेक्शन के टायर हैं, जो रोड ग्रिप को बेहतर बनाते हैं और राइडिंग को स्मूद बनाते हैं.

युवाओं के लिए बेस्ट चॉइस

    SR 175 को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो लुक्स और परफॉर्मेंस दोनों को महत्व देते हैं.

कड़ी टक्कर देगा मार्केट में

    इसका मुकाबला सीधे Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और Suzuki Burgman जैसे पॉपुलर स्कूटर से है. लुक, पावर और फीचर्स इसे एक प्रीमियम ऑप्शन बनाते हैं.

More Stories