चैत्र नवरात्रि पर कर लें माता के इन 9 मंदिरों के दर्शन


India Daily Live
09 Apr 2024

वैष्णों देवी

    त्रिकुट पहाड़ियों पर विराजमान मां वैष्णों देवी मंदिर काफी खास है. यहां माता के दर्शन करने जाते हैं तो आपकी मुरादें पूरी होती हैं.

मनसा देवी

    उत्तराखंड में स्थित मनसा देवी में आपको नवरात्रि में जरूर जाना चाहिए. नवरात्रि में दूर-दूर से लोग यहां मां के दर्शन करने आते हैं.

नैना देवी

    उत्तराखंड के नैनीताल में नैनीझील के किनारे स्थित यह मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है. यहां पर माता सती की आंखें गिरी थीं.

कामख्या देवी मंदिर

    असम की राजधानी गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ी के मध्य स्थित कामख्या देवी मंदिर एक 51 शक्तिपीठों में से एक है.

चांमुडा देवी मंदिर

    हिमाचल प्रदेश स्थित चामंडा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है. इस मंदिर के अंदर एक तालाब है, जहां डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं.

मां पीतांबरा देवी

    मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित यह मंदिर काफी फेमस है. यह मां बगुलामुखी को समर्पित है. माता को पीला भोग अर्पित करने से हर मुराद पूरी होती है.

महालक्ष्मी मंदिर

    कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर माता के विभिन्न शक्तिपीठों में से एक है. यहां आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ज्वाला देवी

    हिमाचल के कांगड़ा में स्थित यह मंदिर मां का सिद्धपीठ है. यहां पर सती मां की जीभ गिरी थी.

तारादेवी मंदिर

    हिमाचल के शिमला में स्थित यह मंदिर 250 साल पुराना है. यहां पर आप मां तारा देवी के दर्शन कर सकते हैं.

More Stories