शरद पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!


Princy Sharma
06 Oct 2025

शरद पूर्णिमा 2025

    शरद पूर्णिमा 2025 का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह रात हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से भरपूर होता है और उसकी रोशनी से अमृत बरसता है.

क्या करें और क्या नहीं

    इस दिन सही विधि से पूजा-पाठ करने और कुछ खास नियमों का पालन करने से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं.

दान करें

    इस दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. जैसे चावल, दूध, चीनी, सफेद कपड़े. इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है.

चंद्रमा की पूजा और दर्शन करें

    रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें और उनका ध्यान करें. माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी में अमृत होता है, जो शरीर और मन को लाभ पहुंचाता है.

चांदनी में खीर रखें

    इस दिन खीर बनाकर उसे रातभर खुले आसमान में चांद की रोशनी में रखें. सुबह उसे प्रसाद के रूप में खाएं. यह परंपरा बहुत शुभ मानी जाती है और इससे सेहत अच्छी रहती है.

मां लक्ष्मी की पूजा करें

    शास्त्रों में लिखा है कि इस रात जागकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है.

दीपदान करें

    नदी, तालाब, या मंदिर में दीपक जलाकर बहाना या रखना बहुत शुभ होता है. इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-शांति आती है.

तामसिक चीजों का सेवन न करें

    मांस, शराब, लहसुन, प्याज जैसी चीजें इस दिन नहीं खानी चाहिए. ये शुद्धता को नष्ट करती हैं.

झूठ और झगड़े से बचें

    इस दिन मन, वाणी और कर्म को शांत और सकारात्मक रखें. गुस्सा, झूठ बोलना और झगड़ा करना अशुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories