राखी अतरने पर होता है अपशगुन! जानें बांधने के सही नियम
Princy Sharma
29 Jul 2025
रक्षाबंधन
इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा. यह भाई-बहन के रिश्ते को और भी खास बनाने वाला दिन है.
शुभ मुहूर्त
इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त साढ़े 7 घंटे से भी अधिक रहेगा. राखी बांधने का सबसे अच्छा समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 तक है. ध्यान रहे, भद्रकाल में राखी न बांधें.
पूजा थाली
राखी बांधते वक्त कुमकुम और चावल रखना बहुत जरूरी है. इन्हें पूजा की थाली में सजाकर रखें, क्योंकि इनका विशेष महत्व है.
कितने दिन तक बांधे रखें?
मान्यता है कि राखी कम से कम 21 दिन तक कलाई पर बांधकर रखनी चाहिए. यदि 21 दिन तक नहीं रख पाते, तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक रखें.
राखी उतारने का सही तरीका
अगर राखी उतारते वक्त वह टूट जाए, तो उसे किसी पेड़ के नीचे रखें और साथ में 1 रुपये का सिक्का डालें. यह रिवाज अपशगुन से बचाता है.
राखी बांधते समय ध्यान रखें
राखी को भाई की कलाई पर कसकर बांधें. ऐसा करने से रिश्ते में मजबूती और प्यार बढ़ता है. त्योहार के बाद भाई को भोजन और मिठाई खिलाना शुभ माना जाता है.
शुभ योग
रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:47 से लेकर 2:23 तक रहेगा. इस समय में किए गए कार्य सफल होते हैं, तो यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम है.
परंपरा
रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक खास परंपरा और भाई-बहन के रिश्ते की ताकत को दर्शाता है. सही मुहूर्त और पारंपरिक तरीके से इसे मनाएं और अपशगुन से बचें!