14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और तारीख


Princy Sharma
01 Jan 2026

मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति हिंदू धर्म का बहुत पवित्र पर्व है. इस दिन स्नान और दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है.

क्यों मनाई जाती है?

    जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है.

मकर संक्रांति के अन्य नाम

    इसे अलग-अलग जगहों पर उत्तरायण, पोंगल, खिचड़ी, माघ बिहू और संक्रांति भी कहा जाता है.

साल की खास संक्रांति

    पूरे साल में 12 संक्रांतियां होती हैं, लेकिन मकर और कर्क संक्रांति सबसे खास मानी जाती हैं.

मकर संक्रांति की तारीख

    इस बार मकर संक्रांति 15 नहीं बल्कि 14 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी.

पुण्य काल

    पुण्य काल: सुबह 9:03 से शाम 5:46 बजे तक रहेगा. इस समय स्नान-दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

महा पुण्य काल का समय

    महा पुण्य काल: सुबह 9:03 से 10:48 बजे तक रहेगा. इस समय किया गया दान सबसे ज्यादा फल देता है.

लाभ

    पुण्य काल में स्नान, सूर्य देव की पूजा और दान करने से पाप नष्ट होते हैं और धन-धान्य बढ़ता है.

क्या दान करें?

    मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, खिचड़ी, गुड़, कच्चा चावल, उड़द दाल, अन्न और धन दान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories