8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानें भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Princy Sharma
31 Jul 2025
रक्षाबंधन
इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा. भले ही पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू हो जाएगी, लेकिन उदयकाल की वजह से त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा.
शुभ मुहूर्त
9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा. कुल मुहूर्त 7 घंटे 37 मिनट का है.
भद्रा काल से बचें
रक्षाबंधन पर भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. इस बार भद्रा का असर नहीं पड़ेगा, इसलिए पूरा दिन शुभ माना जा रहा है.
शुभ योग का संयोग
इस बार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. यह पर्व को और अधिक शुभ बना रहा है.
सर्वार्थ सिद्धि योग
9 अगस्त को सुबह 5:47 से दोपहर 2:23 तक रहेगा. इस दौरान भी आप राखी बांध सकते हैं.
अन्य अबूझ मुहूर्त
विजय मुहूर्त, गोधूली मुहूर्त, सायाह्न संध्याऔर अमृत काल में भी राखी बांधना शुभ माना गया है.
किस दिशा में बांधें राखी
भाई को राखी उत्तर दिशा की ओर मुख करके बांधनी चाहिए. इसे बेहद शुभ और फलदायी माना गया है.
राखी बांधने के नियम
राखी में तीन गांठें जरूर लगानी चाहिए. ये तीनों गांठें रक्षा, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती हैं.