जनवरी के महीने में है ये बड़े त्योहार- व्रत, देखें पूरी लिस्ट


Princy Sharma
29 Dec 2025

जनवरी 2026

    जनवरी 2026 का महीना धार्मिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और वसंत पंचमी जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं.

माघ मास प्रारंभ

    3 जनवरी 2026 से माघ मास प्रारंभ होगा फिर 1 फरवरी 2026 को रहेगा. इस महीने गंगा स्नान, दान, जप-तप और कल्पवास का विशेष महत्व

मकर संक्रांति

    14 जनवरी को मकर संक्रांति त्योहार मनाया जाएगा. सूर्य देव धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसे उत्तरायण भी कहा जाता है.

मौनी अमावस्या

    18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या है. माघ मास की सबसे पुण्यकारी अमावस्या है. इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान-दान का महत्व है.

माघ गुप्त नवरात्रि

    19 से 28 जनवरी 2026 तक माघ गुप्त नवरात्रि रहेगी. यह देवी दुर्गा की दस महाविद्याओं की साधना का पर्व है.

वसंत पंचमी

    23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. यह मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन है. यह विद्या, बुद्धि और कला के लिए शुभ तिथि है.

1- 10 जनवरी

    3 जनवरी को पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती, माघ मास प्रारंभ, 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 6 जनवरी को सकट चौथ, सौभाग्यसुंदरी व्रत है.

11-20 जनवरी

    13 जनवरी को लोहड़ी, 15 जनवरी को षटतिला एकादशी, माघ बिहु, मट्टू पोंगल, 16 जनवरी को मासिक शिवरात्रि, शुक्र प्रदोष, शबे मेराज, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या और 19 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ है

21- 30 जनवरी

    22 जनवरी को गणेश जयंती, रामलला प्रतिष्ठा दिवस, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती25 जनवरी को रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती, 29 जनवरी: जया एकादश, 30 जनवरी: प्रदोष व्रत है

More Stories