नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि


Princy Sharma
31 Mar 2025

नवरात्रि

    1 अप्रैल 2025 का नवरात्रि का तीसरा दिन होगा. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है.

मां चंद्रघंटा

    मां चंद्रघंटा साहस और पराक्रम का प्रतीक हैं. इनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों में आत्मविश्वास बढ़ता है.

मां चंद्रघंटा का वाहन

    मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध विराजमान है. इस वजह से उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा है. इनका वाहन सिंह है.

8 हाथ

    मां चंद्रघंटा के 8 हाथ माने गए हैं. उनके हाथ में कमल, धनुष, बाण, खड्ग, कमंडल, तलवार, त्रिशूल और गदा  जैसे अस्त्र-शस्त्रों मौजूद हैं.

शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के मुताबिक, मां चंद्रघंटा की पूजा करने की शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट रहेगा.

कैसे करें पूजा?

    मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करें और सफेद कपड़े पहनें. इसके बाद मां चंद्रघंटा का ध्यान और स्मरण करें.

कुमकुम लगाएं

    मां चंद्रघंटा की मूर्ति लाल या पीले कपड़े पर रखें. इसके बाद उन्हें कुमकुम और अक्षत लगाएं और विधि पूर्वक पूजा करें.

मंत्रों का जाप करें

    मां चंद्रघंटा देवी को खीर पसंद है जो मिठाई और दूध से बनी होती है. देवा मां के मंत्रों का जाप करें और आरती का पाठ करें.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें. T

More Stories