नवरात्रि के 9 दिन में पूजा में पहनें ये नौ रंग के कपड़े, मां दुर्गा करेंगी हर इच्छा पूरी
विधि-विधान से की जाएगी देवी मां की पूजा
ऐसे में 9 दिन लगातार मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाएगी.
लकी कलर पहनने से बरसेगी देवी मां की कृपा
अगर आप मां का विशेष आशीर्वाद चाहते हैं तो आप नवरात्रि में 9 दिनों के 9 लकी कलर ही पहनें.
पहले दिन का शुभ कलर
नवरात्रि के पहले दिन शुभ कलर नारंगी यानी ऑरेंज रंग ही पहनें.
दूसरे दिन का शुभ कलर
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े ही पहनें. दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी का होता है.
तीसरे दिन का लकी कलर
तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा का होता है, इस दिन लाल रंग पहनना शुभ होता है.
चौथे दिन का शुभ कलर
नवरात्रि के चौथे दिन का लकी कलर रॉयल ब्लू होता है.
पांचवें दिन का लकी कलर
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है, इस दिन पीला रंग पहनना अच्छा होता है.
छठे दिन का शुभ कलर
छठे दिन देवी कात्यायनी का माना गया है और इस दिन हरा रंग पहनना काफी शुभ होता है.
सातवें दिन का शुभ कलर
नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे कलर धारण करना शुभ माना जाता है.
आठवें दिन का लकी कलर
आठवें दिन बैंगनी कलर लकी होता है और इस दिन महागौरी की पूजा होती है.
नौवें दिन का शुभ कलर
रामनवमी यानी नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है, इस दिन मोर हरा रंग पहनना अच्छा होता है.