आमलकी एकादशी के करें ये खास उपाय, सुख-शांति और समृद्धि का होगा वास!
Princy Sharma
02 Mar 2025
आमलकी एकादशी
पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह की एकादशी आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है. आमलकी एकादशी को आंवला एकदाशी भी कहते हैं. ऐसा मना जाता है कि इन दिन व्रत रखने से सभी इच्छाएं पूरी होती है.
आमलकी एकादशी के उपाय
चलिए आमलकी एकादशी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिसे आजमाकर शुभ फल की प्राप्ति होगी.
इस पेड़ की पूजा
आमलकी एकादशी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा करने विशेष लाभ प्राप्त होता है. अगर आप आंवले के पेड़ के नीचे दिपक जलाते हैं तो और शुभ माना जाता है.
सुख-शांति का वास
आमलकी एकादशी के दिन आंवले से बनी चीजों भाेग चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. इसके साथ घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है.
ये चीजें न खाए
गलती से भी आमलकी एकादशी के दिन मांस मदिरा का सेवन न करें. इसके साथ प्याज और लहसुन से दूरी बनाएं रखें.
नाखुन ना काटें
आमलकी एकादशी के दिन नाखुन काटना भा अशुभ माना जाता है. साथ में चावल का भी सेवन नहीं करना चाहिए.
तुलसी पर जल न चढ़ाए
आमलकी एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है. इस दिन तुलसी पेड़ की पूजा के अलावा बाकी पूजा विधि का पालन करें.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.