Garuda Purana: इन 9 लोगों के घर कभी न खाएं खाना, वरना जीवनभर पड़ेगा पछताना


India Daily Live
07 Jul 2024

नशे का व्यापार करने वाला

    नशे से कई घर बर्बाद होते हैं. इस कारण इसको बेचने वाले के घर खाना खाने से आपको भी उसके पाप का फल मिलेगा.

क्रोधी

    क्रोधी व्यक्ति के घर भोजन करने से क्रोध के गुण खाना खाने वाले व्यक्ति के अंदर भी प्रवेश कर जाते हैं.

निर्दयी व्यक्ति

    निर्दयी व्यक्ति के घर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए. इससे हमारे अंदर भी वही प्रवत्ति आती है.

ब्याजखोर

    ब्याज का धंधा करने वाले अनुचित तरीके से भी धन कमाते हैं. ऐसे लोगों के यहां भोजन करने से अशुभ फल मिलता है.

अपराधी

    अपराधी व्यक्ति के यहां खाना खाने से उसके पापों का असर हमारे ऊपर भी पड़ता है.

निंदक व्यक्ति

    निंदक व्यक्ति पाप के भागीदार होते हैं. इस कारण उनके यहां भोजन करने से पाप आपको भी लगेगा.

किन्नर

    गरुड़ पुराण के अनुसार किन्नर के यहां भोजन नहीं करना चाहिए. इनको दान देना चाहिए.

चरित्रहीन व्यक्ति

    जो व्यक्ति चरित्रहीन होता है, उसके घर पर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसके पापों का फल भोजन करने वाले पर भी पड़ता है.

अस्वस्थ व्यक्ति

    जो व्यक्ति अस्वस्थ है, उसके घर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए. हालांकि यह बात उस समय पर लिखी गई थी, जब अच्छा इलाज मौजूद नहीं था.

More Stories