West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

शादी, सुहागरात और अगले दिन HIV+दूल्हा, लुटेरी दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि पीछे पड़ी 2 राज्यों की पुलिस

UP Serial Bride: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो दुल्हन पुरुषों के साथ शादी करने के बाद पैसे और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी वह HIV पॉजिटिव पाई गई है. पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी मां और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. दुल्हन ने खुलासा किया था कि उसने पांच बार शादी की है जिसमें उत्तराखंड के 3 पुरुष शामिल हैं. इसमें से 3 लोग HIV पॉजिटिव हैं.

Freepik
India Daily Live

Meerut: उत्तर प्रदेश से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक "सीरियल दुल्हन" अनजान पुरुषों के साथ शादी करने के बाद पैसे और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. फिलहाल यूपी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया है. लेकिन जब जिला अस्पताल में महीला के मेडिकल जांच करवाएं तो वह HIV पॉजिटिव पाई गई. जिसके वजह से, स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू कर दी है. 

पुलिस के मुताबिक दुल्हन ने अभी तक पांच लोगों के साथ शादी कर उन्हें अपना शिकार बना चुकी है. दुल्हन के उत्तराखंड की रहने वाली है. पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी मां और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल दुल्हन  एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (ART) से गुजर ही है.

दुल्हन ने किया खुलासा

गिरफ्तारी के दौरान दुल्हन ने खुलासा किया था कि उसने पांच बार शादी की है जिसमें उत्तराखंड के 3 पुरुष शामिल हैं. दुल्हन के इस खुलासे के बाद पुलिस मुजफ्फरनगर और यूपी के अन्य क्षेत्रों में अब दूल्हों का पता लगाने के कोशिश कर रहे हैं. 

दुल्हन को किया गिरफ्तार

संक्रमित पुरुषों के परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट जारी है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक महिला एक गैंग का हिस्सा थी जो स्थानीय पुरुषों के साथ शादी कराने में माहिर था. किसी को शक न हो इसलिए अन्य सदस्य दुल्हन के रिश्तेदार बन जाते थे. यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों कई मामले सामने आने के बाद, महिला और उसकी मां सहित गैंग के सात सदस्यों को पकड़कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया.