menu-icon
India Daily

ऑर्डर मिलने में हुई देरी तो भड़की महिला, वीडियो में देखें कैसे मैनेजर पर फेंक दी गर्म कॉफी; CCTV फुटेज हुआ वायरल

अमेरिका के मिशिगन में एक महिला ने ऑर्डर में देरी से गुस्से में आकर मैकडॉनल्ड्स की मैनेजर पर गर्म कॉफी फेंक दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
ऑर्डर मिलने में हुई देरी तो भड़की महिला, वीडियो में देखें कैसे मैनेजर पर फेंक दी गर्म कॉफी; CCTV फुटेज हुआ वायरल
Courtesy: Instagram

नई दिल्ली: अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक महिला ने ऑर्डर में देरी से नाराज होकर मैकडॉनल्ड्स की मैनेजर पर उबलती कॉफी फेंक दी. यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार सुबह सैगिनॉ स्थित मैकडॉनल्ड्स शाखा में हुई. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई और जैसे ही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस को महिला की पहचान के लिए 100 से अधिक टिप्स मिले.

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान 48 साल की कैशेरा ब्राउन के रूप में हुई है. वीडियो में वह मैनेजर पर चिल्लाती दिखती है और दावा करती है कि उसे ऑनलाइन ऑर्डर का एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. वह रिफंड की मांग करती है, जबकि मैनेजर उसे शांत करने की कोशिश करती है और बताती है कि रिफंड में 48 घंटे लगेंगे. जैसे ही मैनेजर यह कहती है, ब्राउन गुस्से में कॉफी का ढक्कन खोलकर गर्म कॉफी मैनेजर की पीठ पर फेंक देती है. कॉफी लगते ही मैनेजर चीख उठती है, जबकि आरोपी महिला गालियां देते हुए बाहर चली जाती है.

देखें वायरल वीडियो

कैसे हुई महिला की पहचान?

पुलिस ने बताया कि मैनेजर को हल्की चोटें आईं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा. पुलिस ने CCTV फुटेज जारी कर लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद दो मिनट में ही ब्राउन की पहचान हो गई. पुलिस को पता चल चुका है कि वह कहां रहती है, हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उसके खिलाफ असॉल्ट का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

जांच में क्या आया सामने?

जांच में सामने आया है कि ब्राउन ने मैकडॉनल्ड्स ऐप पर ऑर्डर करते समय न तो अपना नाम भरा था और न ही पेमेंट डिटेल दी थी, जिसके कारण उसका ऑर्डर प्रोसेस नहीं हो पाया. मैनेजर ने स्थिति शांत करने के लिए उसे कॉफी दी थी, लेकिन मामला हिंसा में बदल गया.

पहले भी हुई ऐसी घटना

इस घटना ने लोगों को 1994 का मशहूर 'स्टैला लिएबेक बनाम मैकडॉनल्ड्स' केस याद दिला दिया, जिसमें एक महिला को गर्म कॉफी से गंभीर जलन हुई थी और उसे 1.6 लाख डॉलर का मुआवजा मिला था. पुलिस फिलहाल ब्राउन की तलाश में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सम्बंधित खबर