तपती गर्मी में बेहोश होकर गिरा घोड़ा, घसीटते हुए मालिक ने की बेरहमी से पिटाई; Video वायरल

Kolkata Viral Video: कोलकाता की व्यस्त सड़कों पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है. तेज धूप और थकावट की वजह से एक घोड़ा बीच सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन मदद करने के बजाय उसका मालिक उसे बेरहमी से पीटता और घसीटता रहा.

X
Princy Sharma

Kolkata Viral Video: कोलकाता की व्यस्त सड़कों पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है. तेज धूप और थकावट की वजह से एक घोड़ा बीच सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन मदद करने के बजाय उसका मालिक उसे बेरहमी से पीटता और घसीटता रहा.

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई. वीडियो सबसे पहले पशु अधिकार संगठन PETA India ने शेयर किया, जिसके बाद से इसे लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि घोड़ा बेहद कमजोर और थका हुआ है, लेकिन फिर भी उसे खींचा जा रहा है.

सेलेब्रिटीज और एक्टिविस्ट्स का गुस्सा

PETA ने इस वीडियो के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हुए लिखा, 'घोड़े जो भूखे, बीमार और दर्द में हैं वो कोई टूरिस्ट अट्रैक्शन नहीं हैं.' उन्होंने घोड़ा गाड़ियों की जगह ई-वाहनों को अपनाने की मांग की. एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'दिल तोड़ देने वाला दृश्य है. गर्मी और थकावट से घोड़ा गिर गया और उसे जबरन उठाने पर मजबूर किया गया. कृपया ऐसी अमानवीय घोड़ा-गाड़ियों को बैन कीजिए और ई-गाड़ियों का विकल्प अपनाइए!' 

सोशल मीडिया पर आक्रोश

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर गुस्सा जता रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'क्या इन्हें घोड़े को खाना भी दिया जाता है?' दूसरे यूजर ने कहा, 'ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए!' 

डॉक्टर की निगरानी में घोड़ा 

लोगों के गुस्से के बाद, कोलकाता पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने बताया कि Bhowanipore थाने में 24 अप्रैल 2025 को PETA की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. यह केस BNS और PCA एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि घोड़े को अब पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उसका इलाज चल रहा है. PETA ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा, 'किसी भी जानवर के साथ ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए!'