मिठाई खाने के हैं शौकीन...तो एक बार जरूर देखें रसगुल्लें की पैकिंग का Video; मन हो जाएगा खराब
Rasgulla Packing Video: वायरल वीडियो में एक छोटी सी फैक्ट्री नजर आ रही है. यहां रसगुल्लों को पैक करने की तैयारी चल रही है. पैकिंग के दौरान कोई भी कर्मचारी दस्ताने नहीं पहना होता है. आइए देखते हैं ये वायरल वीडियो
Rasgulla Packing Video: चाहे कोई त्योहार हो या खुशखबरी, हमेशा मिठाइयां जरूर खरीदी जाती हैं. भारत में मिठाइयों के विभिन्न प्रकार, तरीके, आकार और स्वाद हैं. साथ ही इन मिठाइयों का अपना एक इतिहास और अपनी एक पहचान है. रसगुल्लों की बात करें तो आज के दौर में पैक्ड रूप में भी बिकने लगी है. रसगुल्लों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन क्या आपने फैक्ट्री में रसगुल्ले कैसे बनते हैं इसका वीडियो देखा है? जी हां, इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर मन खराब हो जाएगा.
वायरल वीडियो में एक छोटी सी फैक्ट्री नजर आ रही है. यहां रसगुल्लों को पैक करने की तैयारी चल रही है. एक कर्मचारी तैयार रसगुल्लों को छलनी के जरिए बर्तन से निकालता है और एक बड़े पैन में रखता है. इस कंटेनर में रसगुल्ले बड़े ही अजीब तरीके से रखें होते हैं. दो कर्मचारी चम्मच से रसगुल्लों को डिब्बे में भरना शुरू करते हैं. इसके अलावा टेबल पर रसगुल्ला पाक और रसगुल्ले भी पड़े हुए नजर आते हैं. पैकिंग के दौरान कोई भी कर्मचारी दस्ताने नहीं पहना होता है. पूरी फैक्ट्री में रसगुल्ला पाक पड़ा हुआ होता है.
वीडियो हुआ वायरल
डिब्बे रसगुल्लों से भर जाने के बाद इन्हें पैकिंग के लिए आगे भेज दिया जाता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्वच्छ स्थिति में रसगुल्ले पैक हो रहे होते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @kharartochd ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है.
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
जिस तरह से रसगुल्लों को पैक किया जा रहा है उसे देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद नेटीजन कमेंट में रसगुल्ला प्रेमियों को टैग कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं.