जड़ी बूटी समझकर भालू ने खाए भांग के पत्ते, फिर नशे में देंखे कैसे किया फुल ऑन ड्रामा

सोशल मीडिया पर पिथौरागढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू भांग के पत्ते खाकर नशे में धुत दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह पेड़ के पास लड़खड़ाता और बार-बार गिरता नजर आता है.

X @KumaonJagran Screen Grab
Princy Sharma

पिथौरागढ़: क्या आपने कभी किसी भालू को भांग के नशे करते हुए देखा? दअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें  एक भालू भांग के पत्ते खाकर नशे में धुत नजर आ रहा है. यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में भालू को एक पेड़ के पास बैठे हुए देखा जा सकता है, जहां वह भांग के पत्ते खाने के बाद नशे में बार-बार गिर रहा होता है. 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जंगल में वह धीरे-धीरे नशे में आ जाता है और इधर-उधर लड़खड़ाता हुआ नजर आता है. भालू आगे चलने की कोशिश करता तो है लेकिन वह बार-बार गिर जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KumaonJagran के अकाउंट पर शेयर किया है. हर कोई यह वीडियो देखकर खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह वीजियो पिथौरागढ़  है. 

उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले 

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में खाद्य पदार्थों की कमी और मानव बस्तियों के विस्तार के कारण जानवर अक्सर गांवों और शहरों की ओर रुख कर रहे हैं. भालू का भांग के पत्ते खाना इस समस्या को और भी गंभीर बना रहा है. 

भालू अगर भांग खा ले तो क्या होगा?

अगर भालू गलती से भांग खा लेता है, तो यह उसके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है. भांग में मौजूद नशे वाले तत्व भालू के दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर डालते हैं, जिससे उसका व्यवहार बदल सकता है. भालू सुस्त, चक्कराया हुआ या बहुत आक्रामक हो सकता है. कई बार उसे संतुलन बनाए रखने में दिक्कत, चलने में परेशानी या बेहोशी जैसी हालत हो सकती है.

क्या कर सकते हैं?

ठंडे इलाकों में सुस्ती के कारण शरीर का तापमान कम होना (हाइपोथर्मिया) भी खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए अगर कभी किसी भालू ने भांग खा ली हो, तो तुरंत वन विभाग या पशु चिकित्सक को सूचना देनी चाहिए ताकि उसका सही इलाज और देखभाल की जा सके. भांग या कोई भी नशे वाला पदार्थ जानवरों को देना गंभीर अपराध और क्रूरता माना जाता है, क्योंकि यह उनकी जानलेवा हालत पैदा कर सकता है.