T20 World Cup 2026

हर तरफ जल प्रलय, जगह-जगह भूस्खलन और मरते लोग, वायनाड में डरा देगा ये तबाही का मंजर

Athirapally Falls: कल केरल के वायनाड जिले मेप्पडी के पास पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की खबर सामने आई थी. इसमें कई लोगों की मौत और घायल हुए हैं. वहीं, सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं.  भारी बारिश और लैंडस्लाइड होने के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अब लैंडस्लाइड के बाद सोशल मीडिया पर कई डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

Kerala Landslide: 30 जुलाई को केरल के वायनाड जिले मेप्पडी के पास पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की खबर सामने आई थी. इसमें अब तक 123 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 128 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. इसके अलावा सैकड़ों लोगों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. भारी बारिश होने की वजह से लोगों को कठिन चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है. 

अब लैंडस्लाइड होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें केरल का अथिरापिल्ली झरना दिखाया गया है. इस वीडियो में अथिरापिल्ली  झरने का तेज लहर के साथ बहते हुए दिखाया साथ में तीन साल पहले का एक नजारा दिखाया है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने वायनाड की पहली और अभी की वीडियो कोलाज शेयर किया है. इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं. लैंडस्लाइड के बाद वायनाड का हाल कैसा हो गया है इसके यह भी दिखाया है.