T20 World Cup 2026

फ्रिज में छिपकर खा ली मिठाई, पकड़ाई तो बनी मासूम, 'छोटी चोरनी' के वीडियो ने धूम मचा दिया

फ्रिज में घुसकर कभी मिठाई खाई है, वह भी चोरी से? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए ही है. एक मिठाई चोरनी की चोरी ऐसे पकड़ी गई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. जब बच्ची के पास लोग पहुंचे, उसने ऐसे मासूम मुंह बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गारंटी है ऐसी मासूमियत आपने कहीं देखी नहीं होगी.

Social Media
India Daily Live

एक बच्ची सोकर उठी और सीधे फ्रिज पहुंच गई. पानी पीने नहीं, चुराकर मिठाई खाने. उसने सोचा कि उसे कोई देख नहीं रहा है, तभी घरवाले आ गए और बेचारी बच्ची धर ली गई. बस फिर क्या, उसने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे इंटरनेट पर करोड़ों लोग देख चुके हैं. मासूम बच्ची ने पकड़ाए जाने पर ऐसा फेस बनाया है, जिसे देखकर आपको उस पर खूब प्यार आएगा. मासूम चोरनी के रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, बिना शेयर किए नहीं रह पा रहा है.

बचपन में मिठाइयां किसे नहीं पसंद होती हैं. घर में जब गर्मी की छुट्टियों में भाई-बहन पहले जुटते तो मिठाई के लिए मार हो जाती. लोग चुराकर मिठाइयां खाते थे, जिसमें जब बच्चे पकड़ाते तो घमासान मच जाता. मिठाई चोरी की सजा तो नहीं मिलती लेकिन किरकिरी खूब हो जाती थी. कुछ बच्चों को तो चुराकर मिठाई खाने में जो सुख मिलता है, वैसा लेकर खाने में तो जरा भी नहीं मिलता. ऐसा ही मजा इस बच्ची को भी आ रहा है. 

'मिठाई खा रही थी चोरनी, पकड़ी गई!'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप डाइट पर हैं कहने के बाद आप पकड़े जाते हैं.' सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग निहाल हैं. @TheFigen_ X हैंडल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब लाखों लोगों ने देख लिया है.
 

सोशल मीडिया पर क्या कह रह हैं लोग?

सोशल मीडिया पर बच्ची का रिएक्शन देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये तो मासूम चोरनी है. एक यूजर ने लिखा है कि मिठाइयां चुराकर खाने में ही स्वाद है. एक यूजर ने लिखा कि बेचारी पकड़ ली गई. कुछ लोगों ने लिखा कि ये बच्ची तो डाइट पर थी, अचानक खाने कैसे लगी. बच्ची का पकड़े जाने पर मासूम रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.