'मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाऊंगी', छात्रों पर अश्लील कमेंट करने वाली महिला टीचर की गई नौकरी
पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि जॉर्डन ने क्लास में ट्वर्किंग किया और अधिकारियों के आने से पहले वह जोर-जोर से चिल्लाई और अपने हाथों को डेस्क पर पटका.
कक्षा में खुद को 'करोड़ों डॉलर की वेश्या' कहने वाली, ट्वर्किंग करने वाली और एक छात्रा की गर्दन पकड़ने वाली एक कार्यवाहक टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया. मामला फ्लोरिडा का है. टीचर एंजेला पेथ जॉर्डन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर मिनेओला स्थित लेक मिनेओला हाई स्कूल में असामान्य व्यवहार करने का आरोप लगा है. जिला प्रशासन ने बताया कि घटना वाले दिन ही उनकी नौकरी समाप्त कर दी गई.
छात्रों पर अश्लील कमेंट करने के आरोप
लेक काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, जॉर्डन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों पर अश्लील टिप्पणियां कीं, उन्होंने छात्रों को धमकी दी कि वह उनके साथ यौन संबंध बनाएगी. यही नहीं महिला टीचर ने कहा कि वह करोड़ों डॉलर की वेश्या है.
क्लास में किया अश्लील डांस
पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि जॉर्डन ने क्लास में ट्वर्किंग (अश्लील डांस) किया और अधिकारियों के आने से पहले वह जोर-जोर से चिल्लाई और अपने हाथों को डेस्क पर पटका.
छात्रा पर किया हमला
एक छात्रा ने जांचकर्ताओं को बताया कि कक्षा समाप्त होने के दौरान उसने उस पर हमला किया था. छात्रा ने कहा, 'जैसे ही घंटी बजी और छात्र बाहर निकलने लगे. मैं उन छात्रों में से एक थी जो अंत में क्लास से निकल रहे थे. जैसे ही मैं क्लास से निकली मैडम जॉर्डन मुझ पर चिल्लाईं और मुझे अभद्र नाम से पुकारा. पहने उन्होंने मेरे सिर पर अपना हाथ और फिर पीछे से मेरी गर्दन पकड़ ली.'
रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने कक्षा में हुई गड़बड़ी की सूचना पर कार्रवाई की और पाया कि टीचर अस्पष्ट रूप से चिल्ला रही थीं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सहायक प्रधानाचार्य पैनेट ने कक्षा में प्रवेश किया और जॉर्डन को अपना सामान इकट्ठा करके कक्षा छोड़ने का आदेश दिया.
हालांकि जॉर्डन ने कक्षा से जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद एक डिप्टी ने मोर्चा संभाला और उन्हें कक्षा से बाहर निकाला. उसके बाद आरोपी टीचर को काबू करने के लिए पुलिस को बुलाया गया लेकिन वह पुलिस से भी बहस करने लगी. जॉर्डन ने कहा, 'मैं किसी के लिए खतरा नहीं हूं और मुझे मारा नहीं जा सकता.' इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हथकड़ी पहनाई और इमारत से बाहर निकाल दिया.
मानसिक बीमारी से जूझ रही है टीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन को बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी है और उसका यह व्यवहार उसकी बीमारी की वजह से ही हो सकता है.