menu-icon
India Daily

30 मीटर लंबे विशालकाय सांप के सिर पर थिरकी मशहूर पॉप स्टार, 200 करोड़ के शो का वीडियो देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जॉलिन त्साई को विशालकाय सांप के सिर पर डांस करते देखा जा सकता है. पहली नजर में यह सांप बिल्कुल असली लगता है और कई लोग इसे देखकर डर भी गए.

Anuj
Edited By: Anuj
30 मीटर लंबे विशालकाय सांप के सिर पर थिरकी मशहूर पॉप स्टार, 200 करोड़ के शो का वीडियो देख हैरान हुए लोग

नई दिल्ली: स्टेज पर कुछ नया और अलग दिखाना आज के समय में किसी भी कलाकार के लिए बहुत अहम हो गया है. दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सिंगर और डांसर अपनी परफॉर्मेंस में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं. इसी कड़ी में ताइवान की मशहूर पॉप स्टार जॉलिन त्साई (Jolin Tsai) ने अपने हालिया शो में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने स्टेज पर एक 30 मीटर लंबे विशालकाय सांप के ऊपर खड़े होकर डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

30 मीटर लंबे सांप पर डांस

जॉलिन साई का यह शानदार प्रदर्शन उनके बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टूर के उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा बताया जा रहा है. यह भव्य कॉन्सर्ट ताइपे में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक चला. तीन दिनों तक चले इस इवेंट में हर रात करीब 40,000 दर्शक मौजूद रहे. लगभग 1 लाख 20 हजार से ज्यादा फैंस ने इस ऐतिहासिक शो को लाइव देखा. स्टेज की भव्यता, शानदार लाइटिंग और दमदार म्यूजिक ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जॉलिन त्साई को विशाल सांप के सिर पर डांस करते देखा जा सकता है. पहली नजर में यह सांप बिल्कुल असली लगता है और कई लोग इसे देखकर डर भी गए. हालांकि, बाद में पता चला कि यह कोई जीवित सांप नहीं, बल्कि एक खास तरह से बनाया गया मैकेनिकल स्ट्रक्चर था. इस 30 मीटर लंबे सांप को कई क्रू मेंबर्स मिलकर लाइव ऑपरेट कर रहे थे, जिससे यह बिल्कुल असली जैसा दिख रहा था. सुरक्षा के लिए जॉलिन को एक खास पोल और सेफ्टी सिस्टम से जोड़ा गया था, ताकि परफॉर्मेंस के दौरान कोई हादसा न हो.

200 करोड़ रुपए खर्च हुए

रिपोर्ट के अनुसार, जॉलिन त्साई ने इस वर्ल्ड टूर के प्रोडक्शन पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसी वजह से यह टूर अब तक के सबसे महंगे एशियाई पॉप टूर में से एक माना जा रहा है. शो के दौरान सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि बैल, तितलियों और सूअरों के आकार के बड़े-बड़े स्टेज प्रॉप्स भी देखने को मिले, जिससे पूरा कार्यक्रम किसी फैंटेसी दुनिया जैसा लग रहा था.

लोगों ने किए कॉमेंट

जैसे ही विशाल सांप पर डांस करते हुए जॉलिन त्साई का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स आने लगे. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या यह असली एनाकोंडा है, जबकि कुछ लोग यह सोचकर हैरान रह गए कि कोई सांप इतना बड़ा कैसे हो सकता है. वहीं, कुछ दर्शकों ने समझदारी दिखाते हुए इसके पीछे की तकनीक और सेफ्टी इंतजामों की जानकारी भी साझा की. जॉलिन त्साई ने अपने इस अनोखे और भव्य परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर ही नहीं, बल्कि स्टेज पर नए और साहसिक प्रयोग करने वाली इंटरनेशनल पॉप आइकन भी हैं. उनका यह शो लंबे समय तक चर्चा में बना रहेगा.

सम्बंधित खबर