West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

जब जंगल में लगी हाथी को भूख, अनाज गोदाम लिया लूट, देखें VIDEO

Viral Video: एक हाथी जंगल से निकलकर इसलिए आ गया क्योंकि वह भूखा था. उसने अपनी भूख मिटाने के लिए गोदाम को तोड़कर वहां से अपने लिए अनाज निकाल लिया.

India Daily Live

Viral Video: सोशल मीडिया का जमाना है, जो कुछ भी अजीब घटता है उस घटना की फोटो-वीडियो इंटरनेट पर तैरने लगती है. ऐसा ही एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक हाथ अनाज के गोदाम को लूटता दिख रहा है. हाथी भूखा बताया जा रहा है. कुछ सेकेंड्स के अंदर ही हाथी बंद गोदाम का शटर अपनी सूंड से तोड़ देता है. 

हाथी का ये वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा है कि जब जंगल में खाना खत्म हो गया तो हाथी ने शहर का रुख कर लिया. इस घटना का वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर ‘नरेश नांबिसन’ नामक यूजर ने दो अप्रैल को शेयर किया था. वीडियो में हाथ लोगों से घिरा दिख रहा है. 

लोग हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हाथी अपना काम पूरा करने के बाद ही वहां से हटता है. वो आराम में चलकर आता है और गोदाम की शटर को तोड़ देता है. फिर अंदर से एक बोरी निकालकर उसे पैरों से मारकर फाड़ता है इसके बाद वह चावल खाने लगता है. ये वीडियो तेजी से फैल रहा है और इसे अभी तक 4.44 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. 

वीडियो को देखर कई लोगों ने चिंता जताई है और कहा कि एक हाथी भूखा है और उसे लोग परेशान कर रहे हैं. दूसरे ने कहा- काश लोगों ने उसे परेशान करने के बजाय उसे शांति से खाने देते.