Video: अरे ये क्या.. हाफ पैंट में बैंक के भीतर घुसा कस्टमर, कर्मचारी से ले लिया पंगा
Viral Video: शख्स हाफ पैंट में बैंक के भीतर घुसता है और किसी बात से नाराज हो जाता है. ऐसे में वह बैंककर्मी के ऊपर ही टूट पड़ता है. इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है.
x
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स बैंक के भीतर घुसता है और किसी बात से नाराज होकर बैंककर्मी के ऊपर टूट पड़ता है. कई लोग बीच-बचाव कर रहे हैं. इस बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर बैंककर्मी ही क्यों लोगों के निशाने पर हैं. इस मसले को लेकर कई लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
वीडियो को एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने बड़ी गंभीरता के साथ कैप्शन लिखा है. 'क्या एक इंसान जो बैंक में करता है बाकी जगह पे भी कर सकता है. क्या वह पुलिस स्टेशन, डीएम ऑफिस, एसडीओ ऑफिस, हॉस्पिटल,कॉलेज,स्कूल,नगरपालिका में ये हरकत कर सकता है. बैंक एंड बैंकर्स एक सॉफ्ट टारगेट है. बाकी जगह बहादुरी गायब हो जाती है'
और पढ़ें
- '...बेमानी लग रही' महीनों तक ओवरटाइम करने के बाद कंपनी ने महिला को किया नौकरी से बेदखल, टूटे हुए दिल के साथ सुनाया किस्सा
- बॉलीवुड में वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी! 25 साल बाद क्यों आई वापस? एक्ट्रेस ने बताई लौटनें की वजह
- 2025 में धरती से इंसान हो जाएंगे खत्म, शुरू होगा तीसरा विश्वयुद्ध, लौटेगा मुस्लिम शासन, बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से खौफ में आई दुनिया