West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बेंगलुरु में बेकाबू हुई बस, बाइक सवार समेत कई गाड़ियों को रौंदा

घटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा. बस के चपेट में पहले वाइक सवार आया. बस ने कई गाड़ियों में टक्कर मारा और अंत में एक कार से जाकर टकरा गई.

Social Media
India Daily Live

बेंगलुरु के हिबले फ्लाईओवर पर एक वॉल्वो बस ने नियंत्रण खो दिया. बस की चपेप में कई गाड़ियां आ गईं. बेकाबू बस कई वाहनों से टकराई और यह घटना कैमरे में कैद हो गई. इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए और एक बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आशंका जताई जा रही है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ.

घटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा. बस के चपेट में पहले वाइक सवार आया. बस ने कई गाड़ियों में टक्कर मारा और अंत में एक कार से जाकर टकरा गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस का ड्राइवर ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन बस की ब्रेक नहीं लग पाई. वाहनों की टक्कर लगने से बस अपने आप रुक जाती है.