IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बहन से शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध, फिर कर ली शादी

अमेरिका में एक लड़की ने अपनी बहन से ऐसी शर्त लगाई, जिसने मर्यादा की सारें हदें पार कर दीं. उसने सिर्फ शर्त जीतने के लिए अपने सगे पिता से संबंध बनाए और फिर उससे शादी कर ली.

X
Ashutosh Rai

आधुनिकता की अंधी दौड़ में कई बार इंसान रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघ जाता है. अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसके साथ शादी भी रचा ली. इस शर्मनाक संबंध के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.

जन्म के तुरंत बाद बेटी को छोड़ दिया

ट्रैविस फील्डग्रोव नाम के शख्स की पत्नी ने साल 2000 में एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम सामंथा रखा गया. हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद ही ट्रैविस अपनी पत्नी और बच्ची को छोड़कर चला गया. सालों बाद जब सामंथा 20 साल की हुई, तब उसकी मुलाकात अपने पिता से हुई. इसके करीब तीन साल बाद पिता-पुत्री के रिश्ते ने एक शर्मनाक मौड़ ले लिया.

सौतेली बहन को चिढ़ाने के लिए लगाई शर्त

सामंथा की अपनी सौतेली बहन के साथ बिल्कुल नहीं बनती थी. अपनी सौतेली बहन को नीचा दिखाने और उसे चिढ़ाने के लिए सामंथा ने एक शर्त लगाई. उसने शर्त रखी थी कि वह अपने पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर दिखाएगी. शर्त जीतने की सनक में उसने अपने सगे पिता के साथ संबंध बनाए और फिर दोनों ने शादी कर ली.

DNA टेस्ट से खुला राज

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई. शुरुआत में दोनों के सरनेम अलग होने के कारण उन्होंने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया. पुलिस ने सख्ती से जांच करते हुए डीएनए टेस्ट कराया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई. रिपोर्ट 99.99 प्रतिशत पॉजिटिव आई, जिससे साबित हो गया कि ट्रैविस ही सामंथा का सगा पिता है. 

कोर्ट ने सिखाया सबक

कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपनी ही संतान से शादी नहीं कर सकता. मामला कोर्ट में पहुंचने पर दोनों को दोषी करार दिया गया. सजा सुनाते हुए कोर्ट ने पिता ट्रैविस फील्डग्रोव को 2 साल की जेल भेज दिया, जबकि बेटी सामंथा को 9 महीने की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया कि जेल से रिहा होने के बाद ये दोनों कभी एक-दूसरे से संपर्क नहीं करेंगे.