हाथरस हादसे पर एक्शन में गृह मंत्रालय, पल-पल की ले रहा अपडेट

Hathras Stampede: हाथरस सत्संग हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है. उन्होंने हादसे के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

India Daily Live

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा का सत्संग के दौरान यह घटना घटी. अलीगढ़ के कमिश्नर के अनुसार इस हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुका है. वहीं घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस हादसे को लेकर गृह मंत्रालय भी एक्शन मोड में आ गया है. वह इस मामले की राज्य सरकार से लगातार अपडेट ले रहा है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है. उन्होंने भगदड़ के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है. हाथरस के लिए केंद्र की ओर से एनडीआरएफ और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है.