T20 World Cup 2026

गाजियाबाद में आयकर विभाग ने मीट कारोबारी के घर मारा छापा, भारी मात्रा में कैश बरामद

आयकर विभाग की एक टीम ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के पास पांडव नगर स्थित स्कार्डी ग्रीन सोसाइटी में एक मीट कारोबारी के फ्लैट पर छापा मारा. पुलिस समेत 10 से ज्यादा अधिकारी सुबह 6 बजे से फ्लैट की तलाशी ले रहे हैं.

Princy Sharma

Income Tax Raid On Meat Traders: आयकर विभाग की एक टीम ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के पास पांडव नगर स्थित स्कार्डी ग्रीन सोसाइटी में एक मीट कारोबारी के फ्लैट पर छापा मारा. पुलिस समेत 10 से ज्यादा अधिकारी सुबह 6 बजे से फ्लैट की तलाशी ले रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीट कारोबारी अपने परिवार के साथ सोसाइटी के टावर 1-डी में रहता है. उसके बैंक खाते में बड़े लेन-देन के चलते वह आयकर विभाग के रडार पर आया था. मेरठ से आयकर विभाग की एक टीम सोमवार सुबह चार गाड़ियों में स्कार्डी ग्रीन सोसाइटी पहुंची. गेट नंबर 2 के पास टावर 1-डी की 12वीं मंजिल पर स्थित मीट कारोबारी के घर पर छापेमारी की गई.