T20 World Cup 2024: टीम इंडिया में हो सकती है इस खिलाड़ी की एंट्री, जानिए कैसे?

T20 World Cup 2024: टी 20 विश्वकप में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जगह नहीं मिली. यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 में कमाल कर रहा है. उनके आंकड़े यह साबित कर रहे हैं कि टी20 विश्वकप में वो रोहित शर्मा का परफेक्ट जोड़ीदार हो सकते थे.

Bhoopendra Rai
 

1 जून 2024 से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होना है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. आईपीएल में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को प्राथमिकता दी गई है. टीम सिलेक्शन में सेलेक्टर्स ने एक बड़ी मिस्टेक कर दी, क्योंकि अभिषेक शर्मा को नहीं लिया. ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 में बल्ले से तबाही मचा रहा है. वे रोहित शर्मा के जोड़ीदार हो सकते थे, क्योंकि बतौर ओपनर इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 205.64 का है. यह खिलाड़ी हर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को तेज शुरुआत दिलाता है. 

अभिषेक ने इस सीजन चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं

आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट पहले मैच से अब तक 200 प्लस का रहा है. इस खिलाड़ी ने कुल 12 मैचों में 36.45 की औसत से 401 रन बनाए हैं. अभिषेक 30 चौके और 35 सिक्स लगा चुके हैं.