IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

क्या अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत? डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यू-टर्न! अब करेगा ईरान?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है. दोनो देश अभी भी बातचीत के लिए अच्छे तरीके से तैयार नजर नहीं आ रहे हैं.

Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे बयानबाजी ने एक बार फिर से माहौल को गर्मा दिया है. पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए दवाब बना रहा है, इसी वजह से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान में बातचीत के लिए  भेजा जा सकता है. हालांकि इस बयान के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान एक बार फिर से पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. 

डोनाल्ड ट्रंप का अब कहना है कि बातचीत के लिए अमेरिका की ओर से किसी को भी नहीं भेजा जा सकता है. क्योंकि अमेरिका के पास सारे पत्ते हैं. वहीं ईरान भी अपने स्टैंड को लेकर काफी क्लियर हैं. उसका है कि वह किसी भी हाल में अमेरिका द्वारा भेजे जा रहे प्रतिनिधियों से बात नहीं करेगा, क्योंकि उन्हें इजरायल का करीबी कहा जाता है. इन सभी मुद्दों को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.